हिन्दराइज फाउंडेशन के संस्थापक नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में हिन्दराइज फाउंडेशन के सदस्यों ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए इससे बचाव के बारे में जागरुकता फैलाई। अपने नीतियों के अनुसार एनजीओ ने दिहाड़ी मज़दूरों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया और ज़्यादातर घरों तक राशन भी पहुँचाया गया है। भोजन वितरण के अलावा हिन्दराइज फाउंडेशन ने मास्क और सैनेटाइजर भी मुहैया कराया।
चीन के वुहान से उड़ान भरने के बाद कोरोनावायरस दुनिया के अनेक देशों में अपने पैर पसार चुका है। सभी राज्य सरकारें, केंद्र सरकार तथा प्रशासन कोरोनावायरस की इस आपदा में संपूर्ण आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।परीक्षा की इस मुश्किल घड़ी में सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को करते हुए नरेंद्र कुमार ने अपने नेतृत्व में उल्लेखनीय कदम उठाए हैं। आवासहीन लोगों में संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए हिन्दराइज फाउंडेशन के सदस्य आगे बढ़कर युवा गरीबों के अलावा बेसहारा लोगों को सैनेटाइजर और मास्क मुहैया करा रहे हैं। जिस कटिबद्धता के साथ हिन्दराइज फाउंडेशन के सदस्य अथक मेहनत कर रहे हैं, ये उनके इरादे और दृढ़ संकल्प को साफ़ दर्शाता है। हिन्दराइज फाउंडेशन के संस्थापक नरेंद्र कुमार ने ये भी कहा है कि हिन्दराइज फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जो कार्य किए गए हैं उनकी समीक्षा नियमित रूप से होगी। यदि सरकार के साथ तालमेल बिठाकर हिन्दराइज फाउंडेशन जैसे स्वयं सेवी संगठन कार्य करते रहेंगे तो राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।